एसआईआर कार्य निरीक्षण: कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

शैलेश सिंह शब्द पावर न्यूज़ मंडला
नवीन तहसील कार्यालय मंडला में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा द्वारा एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यों की प्रगति देखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहाँ कार्य कर रहे कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में कार्य की गति धीमी है, वहाँ प्रगति लाएं।
ईआरओ संबंधित टीमों को पूरी तरह सक्रिय करें, ताकि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण हो सके। कलेक्टर श्री मिश्रा ने यह भी कहा कि जैसे अन्य क्षेत्रों में बीएलओ सक्रिय रूप से सराहनीय कार्य कर रहे हैं, उसी पैटर्न पर सभी क्षेत्रों में कार्य सुनिश्चित किया जाए। फील्ड में निरंतर निगरानी रखते हुए शत-प्रतिशत फीडिंग एवं सत्यापन कार्य समय पर पूरा किया जाए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि समन्वय, सक्रियता और पारदर्शिता के साथ एसआईआर कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर पूर्ण किया जाए। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

shop