कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 119 नरसिंहपुर के अंतर्गत नरसिंहपुर शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ और सहायक दल को एसआईआर में गति लाने और समय सीमा में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण करने के आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने रानी अवंती बाई वार्ड के मतदान केन्द्र क्रमांक 199, शंकराचार्य वार्ड के मतदान केन्द्र क्रमांक 197, मुशरान वार्ड के मतदान केन्द्र क्रमांक 176 व 179 और इंद्रा वार्ड के मतदान केन्द्र क्रमांक 188 में एसआईआर के कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री मणिन्द्र सिंह, सीएमओ नगर पालिका नरसिंहपुर श्री निलम चौहान, तहसीलदार श्री आकाश दहारे सहित संबंधित मतदान केन्द्रों के बीएलओ व सहायक दल मौजूद था।
© 2025 Shabdpower . All rights reserved. Developed By Customize Theme.