गौरा-गौरी उत्सव धोबनी में धूम धाम के साथ मनाया

गौरा-गौरी उत्सव धोबनी में धूम धाम के साथ मनाया

रिपोटर्र – प्रहलाद साहू

लोकेशन – धोबनी ( सरसीवा )

धोबनी – जहाँ दो वर्षों से गौरा-गौरी का पारंपरिक उत्सव बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से लेकर देर रात तक पूरे गांव में लोकसंस्कृति की अनोखी रौनक देखने को मिली। धोनी में गौरा-गौरी महापर्व का शुभारंभ चूल माटी का रस की परंपरा के साथ हुआ। ग्रामीण महिलाएँ और युवतियाँ पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं और छत्तीसगढ़ी गीतों के बीच पूजा-अर्चना की। जहाँ सुबह से ही इस पारंपरिक छत्तीसगढ़ी पर्व की रौनक देखने को मिल है। ग्रामवासी बेहद उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में शामिल हुऐ हैं।”ढोल-नगाडे नाचते ग्रामीण जुलूस की रोशनी और सजावट भगवान शिव का भव्य -बाराती जुलूस निकला
“रात्रि होते ही पूरे गांव में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। भगवान शिव की भव्य -बाराती का भव्य जुलूस निकाला गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, छत्तीसगढ़ी लोक गीतों और पारंपरिक नृत्य ने उत्सव को और भी खास बना दिया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग — सभी इस जुलूस का हिस्सा बने ।“गौरा-गौरी सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोकपरंपराओं का जीवंत प्रतीक है। ग्राम धोबनी में हुए इस आयोजन ने फिर साबित कर दिया कि यहां की संस्कृति आज भी उतनी ही गहराई से जीवित है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

shop