पंचागदान व शुकदेव सम्मान के साथ अमरज्योति प्रज्ज्वलन

शब्द पावर रंजीत सिंह तोमर गाडरवारा। विवाह पंचमी के अवसर पर परशुराम सेना मध्यप्रदेश द्वारा नर्मदा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण बंधुओं को पंचागदान कर सम्मानित किया गया तथा क्षेत्र के प्रसिद्ध कथाव्यास वक्ताओं को भगवान श्री शुकदेव सम्मान प्रदान कर अभिनंदित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य संत श्री कमलनयनदास जी महाराज तथा विशिष्ट अतिथि अरुण तिवारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्षेत्र के लगभग पंद्रह प्रतिष्ठित कथाव्यास— पं. भगवान दास चौबे, पं. यज्ञदत्त शास्त्री, पं. वीरेन्द्र शास्त्री ‘मानस पपीहा’, पं. विश्वनाथ स्वामी, पं. प्रकाश दुबे, पं. हिमांशु तिवारी, पं. ब्रजेन्द्र तिवारी, पं. शिवानन्द पचौरी, पं. सोम पांडे, पं. प्रियांशु दुबे, पं. अमित चौबे, पं. प्रवीण व्यास, पं. अनुज शर्मा, पं. नितिन स्थापक, मूलचंद गायत्री परिव्राजक—को पंचांग, पीत वस्त्र, कैलेंडर आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में भारत माता के वीर सपूत, बोहानी निवासी शहीद आशीष शर्मा की स्मृति में एक दिवसीय अमरज्योति प्रज्वलित कर वेदोक्त मंत्रोच्चार के साथ पुष्पांजलि अर्पित की गई और शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ विजयासन और दादा धूनी वालों के चित्र पूजन से हुआ।
उद्बोधन में परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष मुकेश बसेडिया ने कहा कि विवाह पंचमी पर प्रतिवर्ष यह आयोजन होता है और इस वर्ष कथाव्यास करने वाले विप्र बंधुओं को सम्मानित करने का संकल्प लिया गया है। संत कमलनयनदास जी ने श्री बसेडिया द्वारा किए जा रहे जनकल्याण और सेवा कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम को अरुण तिवारी, वीरेन्द्र शास्त्री, तथा पं. भगवान दास चौबे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण व्यास ने किया।
इस अवसर पर पं. केशव पचौरी, पं. भारत भूषण तिवारी, रेवाश्री परिवार से रजनीश पटेल, वरिष्ठ शिक्षक मधुसूदन पटेल, राजेश पचौरी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

shop