पीएम इंटरशिप योजना में अधिक से अधिक लाभ प्रदान किए जाएं
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्किल कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने जिले की आईटीआई में संचालित व्यवसायों, पीएम विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री सीखों- कमाओं योजना, अप्रेंटिसशिप/ नेप्स, पीएम इंटरशिप योजना, प्लेसमेंट, जिले में संचालित उद्योगों से एमओयू के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में सचिव डीएससी/ प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नरसिंहपुर श्री एसआर पाराशर, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री पंकज पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जिले में संचालित शासकीय आईटीआई के प्राचार्य मौजूद थे।
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिले की आईटीआई में संचालित व्यवसायों की समीक्षा करते हुए शासकीय आईटीआई गोटेगांव को निर्देशित किया गया कि संस्था में संचालित व्यवसाय स्टेनो हिन्दी की 02 यूनिट में से एक यूनिट के स्थान पर और शासकीय आईटीआई बावई चीचली को नवीन व्यवसाय, जिसमें रोजगार की उपलब्धता हो तथा जिले में इंडस्ट्रीज की डिमांड के अनुसार सोलर टेक्नीशियन, मोबाईल रिपेयरिंग, ड्रोन टेक्नीशियन, आरएसी एग्रीकल्चर, फिटर, कोपा, मृदा परीक्षण, कृषि उपकरण सुधार से संबंधित अन्य व्यवसाय प्रारंभ करने का प्रस्ताव तैयार कर विभाग को प्रेषित किया जाए।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले में 18 व्यवसायों से संबंधित सामाजिक संगठनों के प्रमुखों से संपर्क कर पीएम विश्वकर्मा योजना का व्यापक प्रचार- प्रसार किया जाए। योजना के अंतर्गत मुख्य व्यवसाय जैसे बास्केट मेकर, लोहार, कुम्हार (सिरेमिक पॉट/ प्लांटर), मूर्तिकार आदि विशेष प्रशिक्षण प्रदाय कराने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण उपरांत हितग्राहियों द्वारा लोन एवं टूल किट प्राप्त करने के बाद उनकी आजीविका में क्या परिवर्तन आया, इसकी जानकारी प्राप्त की जाये। पीएम विश्वकर्मा योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिले में संचालित प्रशिक्षण केन्द्रों व लक्ष्य आंवटित की जानकारी उपलब्ध की जाए, जिससे प्रशिक्षण के दौरान उक्त प्रशिक्षण केन्द्रों का निरीक्षण किया जा सके।
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सीखो- कमाओ योजना के तहत जिले में अधिक से अधिक ई-पीएफ प्रतिष्ठानों में छात्र- छात्राओं को संलग्न किये जाने के लिए औद्योगिक ईकाई के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाये। इसी तरह अप्रेंटिसशिप/ नेप्स के तहत भी अधिक से अधिक इंडस्ट्रीज में विद्यार्थियों को संलग्न करने के लिए औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाये। पीएम इंटरशिप योजना का व्यापक प्रचार- प्रसार कर प्रशिक्षणार्थियों को अधिक से अधिक लाभ प्रदान किए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों/ इंडस्ट्रीज में प्लेसमेंट कराने के लिए भोपाल व पीथमपुर की कंपनियों से संपर्क कर आईटीआई/ युवा संगम/ रोजगार मेला में आंमत्रित किया जाये और इसमें अधिक से अधिक आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि समस्त शासकीय आईटीआई अधिक से अधिक से अधिक इंडस्ट्रीज से एमओयू कराकर प्रशिक्षणार्थियों का भ्रमण कराएं, जिससे प्रशिक्षणार्थी इंडस्ट्रीज के क्रियाकलाप से अवगत हो सके
© 2025 Shabdpower . All rights reserved. Developed By Customize Theme.