विश्व एड्स दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

नरसिंहपुर, 02 दिसम्बर 2025. कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने एक दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी अधिकारी- कर्मचारियों को एचआईव्ही/ एड्स के प्रति जागरूकता व बचाव की शपथ दिलाई। उन्होंने एचआईव्ही/ एड्स जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह व सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित सभी अधिकारियों को जिला एड्स नियंत्रण समिति द्वारा प्रतीक चिन्ह रेड रिबिन लगाए गए।       विश्व एड्स दिवस पर सभी ने शपथ को दोहराते हुए कहा कि मैं आज यह शपथ लेता/ लेती हूँ कि एचआईव्ही/ एड्स के बारे में सही जानकारी प्राप्त करूंगा/ करूंगी और दूसरों को भी जागरूक करूंगा/ करूंगी। मैं कभी किसी भी प्रकार के […]

सांईखेड़ा के जनपद शिक्षा केन्द्र परिसर में आयोजित हुई खेल व सांस्कृतिक गतिविधियां

दिव्यांग दिवस के अवसर पर सांईखेड़ा के जनपद शिक्षा केंद्र के परिसर में विकासखंड स्तरीय दिव्यांग छात्र- छात्राओं की खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सामर्थ्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विकासखंड साईंखेड़ा के विभिन्न जन शिक्षा केंद्रों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता की। प्रतियोगिता में दौड़, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, रंगोली, चित्रकला आदि से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गई।       सहायक संचालक सुश्री सीमा डोंगरे ने कहा कि इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा का प्रदर्शन करवाना है। बीआरसी श्री संदीप स्थापक ने कहा कि प्रतिवर्ष विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर इन स्पर्धाओं का आयोजन किया जाता है। […]

ईखेड़ा के जनपद शिक्षा केन्द्र परिसर में आयोजित हुई खेल व सांस्कृतिक गतिविधियां

ईखेड़ा के जनपद शिक्षा केन्द्र परिसर में आयोजित हुई खेल व सांस्कृतिक गतिविधियां                 विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सांईखेड़ा के जनपद शिक्षा केंद्र के परिसर में विकासखंड स्तरीय दिव्यांग छात्र- छात्राओं की खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सामर्थ्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विकासखंड साईंखेड़ा के विभिन्न जन शिक्षा केंद्रों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता की। प्रतियोगिता में दौड़, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, रंगोली, चित्रकला आदि से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गई

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर नरसिंहपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम में श्रीमद्भगवत गीता के 15 वें अध्याय का हुआ पाठ अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर एक दिसम्बर 2025 को गीता जयंती महोत्सव का आयोजन जिला मुख्यालय के स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में किया गया। इस दौरान‍ गीता पाठियों के द्वारा श्रीमद्भगवत गीता के 15 वें अध्याय का कंठस्थ पाठ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके पश्चात श्रीमद्भगवत गीता जी की आरती की गई।       इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, श्री […]

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार रात इंदौर के दयालबाग स्थित आश्रय स्थल का देर रात औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार रात इंदौर के दयालबाग स्थित आश्रय स्थल का देर रात औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां अस्थायी रूप रह रहे लोगों से बातचीत की और आश्रय स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी आश्रयग्राहियों को कंबल वितरित किए, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ निवासी कमल, दाहोद के संकेत एवं संजय,इंदौर में पानी टंकी की चौकीदारी कर रहे चुन्नी लाल सहित अन्य श्रमिकों से उनके यहां आने के कारण, कार्य-स्थिति और आश्रय स्थल पर मिल रही सुविधाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने आश्रय स्थल में ठहरे लोगों […]

‘दितवाह’ ने श्रीलंका को बुरी तरह किया प्रभावित : पूरे देश में बाढ़ का कहर है

कोलंबो। चक्रवात दितवाह ने श्रीलंका को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज हवाओं, मूसलाधार बारिश और बाढ़-भूस्खलन से पूरे द्वीप राष्ट्र में भयंकर तबाही हुई है। इस विपदा में 2 लाख से अधिक लोग (करीब 61,000 परिवारों से) प्रभावित हुए हैं। पूरे देश में बाढ़ का कहर है, खासकर राजधानी कोलंबो और पूर्वी तटों पर। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) के अनुसार, रविवार की सुबह तक कम से कम 150 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 130 अन्य अभी भी लापता हैं। वहीं 300 भारतीय फंसे हुए हैं। यह आंकड़े पिछले कुछ दिनों की लगातार बढ़ती तबाही को दर्शाते हैं, जहां शुरुआत में 40-50 मौतों की खबरें […]

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पुत्र डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता सामूहिक विवाह सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधे भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक सरोकार, समरसता और सादगी की मिसाल प्रस्तुत करते हुए अपने छोटे पुत्र का पाणिग्रहण संस्कार उज्जैन में हुए सामूहिक विवाह समारोह में संपन्न कराया। योग गुरू स्वामी रामदेव ने 21 जोड़ों के सामूहिक विवाह संस्कार कार्यक्रम का संचालन किया। स्वामी रामदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने ऐसी मिसाल प्रस्तुत की है। देश के प्रभावशाली, राजनीतिक और धनी व्यक्तियों के लिए यह एक अनुकरणीय पहल है। विवाह की इस प्रक्रिया के अनुसरण से शादियों में होने वाले अपव्यय को रोका जा […]

‘दितवाह’ ने श्रीलंका को बुरी तरह किया प्रभावित : पूरे देश में बाढ़ का कहर है

कोलंबो। चक्रवात दितवाह ने श्रीलंका को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज हवाओं, मूसलाधार बारिश और बाढ़-भूस्खलन से पूरे द्वीप राष्ट्र में भयंकर तबाही हुई है। इस विपदा में 2 लाख से अधिक लोग (करीब 61,000 परिवारों से) प्रभावित हुए हैं। पूरे देश में बाढ़ का कहर है, खासकर राजधानी कोलंबो और पूर्वी तटों पर। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) के अनुसार, रविवार की सुबह तक कम से कम 150 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 130 अन्य अभी भी लापता हैं। वहीं 300 भारतीय फंसे हुए हैं। यह आंकड़े पिछले कुछ दिनों की लगातार बढ़ती तबाही को दर्शाते हैं, जहां शुरुआत में 40-50 मौतों की खबरें […]

‘मन की बात’ : प्रधानमंत्री ने देशवासियों को किया संबोधित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में पीएम मेादी ने कहा कि नवंबर का महीना कई ऐतिहासिक और प्रेरणादायी घटनाओं का साक्षी रहा। इस दौरान उन्होंने इसरो की ड्रोन प्रतियोगित के साथ ही 26 नवंबर को मनाए गए संविधान दिवस की भी चर्चा की।पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर केंद्रीय कक्ष में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देशभर में भव्य आयोजनों की श्रृंखला शुरू हो चुकी है। यहां उन्होंने यह भी बताया […]

shop