विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति के साथ ही जिले में कृषक हितैषी नवाचारों की गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कृषि विभाग व संबंद्ध विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति के साथ ही जिले में कृषक हितैषी नवाचार की गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए। धरती माता बचाओ अभियान का भी व्यापक प्रचार- प्रसार किया जाए। कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि विभाग एवं संबंद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) के अंतर्गत आत्मा गवर्निंग बोर्ड (जीबी) एवं जिला स्तरीय निगरानी समिति (डीएलएमसी) की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, सहकारिता विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, आत्मा, गन्ना, कृषि […]
