विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति के साथ ही जिले में कृषक हितैषी नवाचारों की गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए

 कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कृषि विभाग व संबंद्ध विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति के साथ ही जिले में कृषक हितैषी नवाचार की गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए। धरती माता बचाओ अभियान का भी व्यापक प्रचार- प्रसार किया जाए। कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि विभाग एवं संबंद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) के अंतर्गत आत्मा गवर्निंग बोर्ड (जीबी) एवं जिला स्तरीय निगरानी समिति (डीएलएमसी) की बैठक भी आयोजित की गई।       बैठक में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, सहकारिता विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, आत्मा, गन्ना, कृषि […]

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत ग्राम घुघरी में आयोजित हुआ सेक्टर स्तरीय ग्रामोत्सव कार्यक्रम

मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वाधान में विकासखंड नरसिंहपुर अंतर्गत ग्राम घुघरी में नर्मदा तट पर ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत सेक्टर स्तरीय ग्रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।       कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं नर्मदा स्वच्छता के उद्देश्य से शंकरघाट-सांकल से घुघरी तक पंचकोशी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मां नर्मदा के पौराणिक, ऐतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, भौगोलिक, आर्थिक एवं वैज्ञानिक महत्व को जानने-समझने के उद्देश्य से आयोजित की गई।       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा ने नागरिकों एवं युवाओं को नशे से दूर रहने तथा नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने राज्य शासन द्वारा संचालित ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की […]

शासकीय माध्यमिक शाला झौंत व गोटेगांव खेड़ा में आयोजित ग्रामोत्सव कार्यक्रम में खेलों का हुआ आयोजन

      विकासखंड गोटेगांव के अंतर्गत आने वाली शासकीय माध्यमिक शाला झौंत और ग्राम पंचायत गोटेगांवखेड़ा आयोजित ग्रामोत्सव कार्यक्रम में खेलों का आयोजन किया गया। झौंत में आयोजित कार्यक्रम में नवांकुर संस्था मां नर्मदा युवा सेवा समिति द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत आयोजित ग्रामोत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। खेल महोत्सव के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो, चम्मच व जलेबी दौड़ सहित अन्य पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेलों एवं विधाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही स्वदेशी की शपथ दिलाई गई। यहां आयोजित कार्यक्रम में ग्रामोदय से […]

महा संगम युवा रोजगार मेला जनजातीय अंचल के युवाओं के लिए मील का पत्थर – मंत्री श्रीमती उइकेयुवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान

शैलेश सिंह शब्द पावर न्यूज़ मंडलाआरडी कॉलेज में महा युवा संगम रोजगार मेला का हुआ भव्य शुभारंभ40 से अधिक कम्पनियाँ पहुँची मेले में जिले के युवाओं के लिए ऐतिहासिक अवसर लेकर आए महा युवा संगम रोजगार मेला का शुभारंभ मंगलवार को आरडी कॉलेज मंडला में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पीएचई मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आरडी कॉलेज परिसर में सर्वप्रथम वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री जयदत्त झा, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि के रूप में श्री रितेश अग्रवाल, […]

स्वसहायता समूह से मिली उड़ान

चाय- नाश्ते की दुकान से भागवती कहार बनी आत्मनिर्भर मजदूरी से आत्मनिर्भरता तक की कहानी महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से जिले की महिलाएं न केवल अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बना रही हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है विकासखंड सांईखेड़ा की ग्राम पंचायत जमाड़ा की श्रीमती भागवती कहार की, जिन्होंने स्वसहायता समूह से जुड़कर मेहनत, आत्मविश्वास और योजनाओं के सहयोग से एक नई पहचान बनाई।                 श्रीमती भागवती कहार बताती हैं कि पहले उनका परिवार पूरी तरह मजदूरी पर निर्भर था। पति […]

मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया बरमान मेले का शुभारंभ

बरमान मेले में ऐसी स्वच्छता मैंने पहली बार देखी है। बरमान में स्वच्छता मैराथन दौड़ में बरमान के युवाओं ने स्वच्छता के लिए दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसे मैं बड़ी सफलता मानता हूं। आज बरमान मेले के शुभारंभ का दिन है, जो आनंद का अवसर है। साथ ही आज युवा दिवस भी है, जो स्वामी विवेकानंद को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि हमें धर्म के मर्म को जानना होगा। धर्म तब पूरा होगा, जब धर्म का धारण करने वाला व्यक्ति सामर्थ्यवान होगा। पहले मेले के दौरान मेल-मिलाप और अपनी पंरपराओं से रूबरू होते थे। मंत्री श्री पटेल ने कहा […]

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के माध्यम से सुधा जैन का सपना हुआ पूरा

अब सुधा जैन ब्यूटी पार्लर से बना रही अपनी पहचान सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एक प्रमुख योजना है। इस योजना का लाभ पाकर जिले के बेरोजगार युवा रोजगार तो पा रहे हैं, साथ ही दूसरे लोगों को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं। जिले के गोटेगांव की सुधा जैन ने भी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ पाकर अपने सपने को साकार किया है।       सुधा जैन बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही एक ब्यूटीशियन बनने का सपना था। वह चाहती थी कि उनका अपना एक ब्यूटी पार्लर हो, लेकिन पर्याप्त राशि न होने के कारण उनका ब्यूटी पार्लर का […]

shop