विश्व एड्स दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
नरसिंहपुर, 02 दिसम्बर 2025. कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने एक दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी अधिकारी- कर्मचारियों को एचआईव्ही/ एड्स के प्रति जागरूकता व बचाव की शपथ दिलाई। उन्होंने एचआईव्ही/ एड्स जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह व सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित सभी अधिकारियों को जिला एड्स नियंत्रण समिति द्वारा प्रतीक चिन्ह रेड रिबिन लगाए गए। विश्व एड्स दिवस पर सभी ने शपथ को दोहराते हुए कहा कि मैं आज यह शपथ लेता/ लेती हूँ कि एचआईव्ही/ एड्स के बारे में सही जानकारी प्राप्त करूंगा/ करूंगी और दूसरों को भी जागरूक करूंगा/ करूंगी। मैं कभी किसी भी प्रकार के […]
