होली मिलन समारोह हमे समरसता सिखाती हैं – सावित्री ठाकुर केंद्रीय राज्यमंत्री
होली मिलन समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर,पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती समेत भाजपा नेता शामिल हुए
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814धार न्यूज। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी धार जिला संगठन द्वारा जेएमडी गार्डन धार में एक फ़ाग उत्सव एवं विशाल होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। होली मिलन समारोह मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर विशेष अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा अध्यक्षता
भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पटोदिया जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा डॉ शरद विजयवर्गीय,महेंद्र सिंह चाचू बना,जिला महामंत्री प्रकाश धाकड़ मंचासीन रहे।
जिले भर से आये कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने समारोह में भाग लिया तथा होली संगीत धुन और फूलों से पारंपरिक तरीके से त्योहार को मनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को फूल उड़ा कर तथा मुंह मीठा करा कर होली रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं। तिरला की फाग टीम ने होली के गीत गाये तथा संगीत की ध्वनि में अतिथि और भाजपा कार्यकर्ता थिरकते दिखाई दिये।
पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने कहा कि आज इस होली मिलन समारोह में पधारे सभी कार्यकर्ताओं को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आज हमारे जिले में औद्योगिक विकास से लेकर किसानों के लिए सिंचाई की योजनाएं भी मूर्तरूप ले रही है और यह सब संभव हुआ है मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रदेश में डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार से संभव हुआ है।
केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि आज देश में मोदीजी की सरकार ओर प्रदेश में डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार गरीब, किसान और मातृशक्ति के लिए दिन रात काम कर रही है। आज हम लोग होली मिलन के कार्यक्रम में यह एकत्रित हुए हैं। होली हमे समरसता सिखाती हैं ।
भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती ने कहा कि केंद्र में 2014 से माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने विकास के नए प्रतिमान गढ़े है। माननीय अटल बिहारी जी की सरकार में भी धार से माननीय विक्रम वर्मा जी केंद्रीय मंत्री के रूप में शामिल थे और आज मोदी सरकार में हम सभी की दीदी सावित्री ठाकुर केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में जिले का नेतृत कर रही है यह हम सभी के लिए गर्व की बात हे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से धार बदनावर और सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र से जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडलों के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं मोर्चों के पदाधिकारी, पूर्व मंडलों के अध्यक्ष, पार्षद, पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधि समेत जिले भर से आये अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम और जयराज देवड़ा व संचालन राकेश पटेल ने किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने