Our Visitor:

स्कूल में हुआ विज्ञान मेला, प्रदर्शनी का आयोजन

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा बचपन की यादें हुई ताजा

एंकर — नैनपुर – यदि छात्र जीवन से ही अनुशासन और किसी भी कार्य करने की इच्छा शक्ति को पा लिया जाए लक्ष्य के प्रति हमारी लगन बन जाए तो मैं दावे से कह सकता हूं की बड़े से बड़ा लक्ष्य आप हासिल कर सकते हैं हमारे सामने केवल एक उदाहरण होना चाहिए और जब आप उसे ओर बढ़ेंगे तो निश्चित कामयाबी आपको मिलेगी ऐसे विचार जिले के कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आज नवीन हाई स्कूल सांस्कृतिक कार्यक्रम विज्ञान मेला प्रदर्शनी में अपनी बात रखते हुए छात्रों से कहा, आपने कहा कि जैसे मंडला की पहचान मां नर्मदा से है वैसे ही नैनपुर की पहचान नैनो की नगर से है जिसका अभिप्राय पारखी नजर से है, मैं नैनपुर में पहले रह चुका हूं मैं जानता हूं कि नैनपुर के लिए आपको क्या जरूरत है और इसके विकास के लिए कैसी योजनाओं के माध्यम से कार्य करना होगा।

आज यहां पर विज्ञान प्रदर्शनी को देखते हुए मैं ऐसा अनुभव करता हूं कि छात्र-छात्राओं में प्रतिभा की कमी नहीं है और जिस प्रकार से इस शाला परिवार के शिक्षक उन्हें ओकेर रहे हैं निश्चित रूप से यह विद्यालय और यहां के छात्र जिले में अग्रणी साबित होंगे! आज जिले के
कलेक्टर अपने व्यस्ततम समय के बाद भी छात्र-छात्राओं एवं शाला परिवार की आग्रह पर नैनपुर इस कार्यक्रम में पहुंचे थे नवीन हाई स्कूल नैनपुर शाला का प्रतिवेदन प्रचार दिलीप शरणागत ने पढ़कर सुनाया वही नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी के द्वारा बच्चों को लग्न ओर मेहनत के साथ पढ़ाई की और ध्यान देने की बात कही।वहीं छात्र और छात्राओं के द्वारा कुछ संस्कृत देशभक्ति गीत नृत्य का प्रदर्शन अतिथियों के समक्ष किया गया वहीं आदिवासी लोक नृत्य को सभी ने सराहा कार्यक्रम का संचालन शाला परिवार के शिक्षक शंकर दयाल वाजपेई ने किया अपने संचालन के दौरान बताया की जो हाई स्कूल नवीन से मेरिट पर मध्य प्रदेश में स्थान पाएंगे उन्हें जेड टू जेड कंप्यूटर की तरफ से 10001 रुपए की राशि दी जाएगी वहीं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 5001 की राशि देने की घोषणा नितिन ठाकुर की ओर से की गई है आपने कहा कि छात्रों का ज्ञानवर्धन आपके आने से और बढ़ गया उन्हें एक नई ऊर्जा मिली और अब अग्रणी रूप से शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी की मंजिल तय करेंगे।

shop