सहभागिता से सांईखेड़ा उमर सेठान घाट नदी में बनाया 300 बोरी बंधान

बोरी बंधान से किसानों, नागरिकों व पशु- पक्षियों को मिलेगा भरपूर जल

नरसिंहपुर, 25 नवंबर 2025. जिले में जल संचय अभियान के तहत नदी में बोरी बंधान कर बहते जल को रोककर उसका उपयोग किया जा रहा है। इसी तरह मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में विकासखंड सांईखेड़ा उमर सेठान घाट नदी में सहभागिता से 300 बोरी बंधान बनाया गया। बोरी बंधान के माध्यम से नदी में बहते पानी को रोका जाएगा। पानी का ठहराव होने से किसानों, नागरिकों व पशु- पक्षियों को भरपूर पानी मिलेगा। इस अवसर पर जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा, वृंदावन जन उत्थान समिति तूमड़ा के अध्यख श्री राकेश खेमरिया, सेंट्रल पब्लिक स्कूल सांईखेड़ा के विद्यार्थियों, श्री नितिन तिवारी, सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम सांईखेड़ा के परामर्शदाता व विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी।

       जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा ने बताया कि बोरी बंधान होने जाने से किसानों को सब्जी, बागवानी और फसलों की सिंचाई को पर्याप्त पानी मिल रहा है। इसके अलावा पशु- पक्षियों को भी पानी उपलब्ध हो रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

shop