Our Visitor:

मार्शल खिलाड़ियों का दमखम: यलो से हाई रेड तक कई बेल्ट श्रेणियों में सफलता”

शब्द पावर न्यूज कटनी

कटनी। जिला ताइक्वाण्डो एसोसिएशन की रैफरी पैनल ने गत दिवस प्रशिक्षु ताइक्वाण्डो खिलाडिय़ों के बेल्ट टेस्ट लिए। कटनी जिला ताइक्वाण्डो हैल्थ क्लब में संपन्न बेल्ट टेस्ट के घोषित परिणामों में मार्शल खिलाड़ी मिहिर भाटिया राकेश चौरसिया, हितांश जैन, प्रताप राज सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, यामिका जैन, पुन्नी जैन, स्वरिश गुप्ता, आर्यन निषाद और मंजित बजाज यलो बेल्ट की श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किए गए।
इसी तरह मार्शल खिलाड़ी देवेश चौधरी, अवनी बोहरा, अंश बिचपुरिया, सावन बिचपुरिया, अनुज बिचपुरिया, सिद्धी डेंगरे, रिद्धी जैन, शौर्या कनकने, मोक्षित जैन, श्रेष्ठ सोनी, शांभवी वर्मा ने अपने वर्ग यलो बेल्ट से आगे बढ़ते हुए हाई येलो बेल्ट की रैकिंग प्राप्त की।
ग्रीन बेल्ट के जिन प्रशिक्षुओं ने अपनी टेलेंट से हाई ग्रीन बेल्ट में प्रवेश पाया उनमें अर्थव त्रिसोलिया, आराध्य वसानी, आयुषी बसानी, नमामि सैनी शामिल रहीं। रेड से हाई रेड बेल्ट में खिलाड़ी राहिल बेन, अन्या शर्मा उत्तीर्ण घोषित की गई। म.प्र. ताइक्वाण्डो संघ से संबद्ध रैपुरी पैनल में विकास नामदेव, आकाश अग्रवाल, आशीष कटारिया, मनोज जैन ने खिलाडिय़ों का टेस्ट लिया। मास्टर प्रकाश बरसैंया ब्लेक बेल्ट थर्ड डॉन ने सफल खिलाडिय़ों को बेल्ट प्रदान की। जिला ताइक्वाण्डो संघ के अध्यक्ष डॉ. दीपक सक्सेना, व विनय कनकने शैलेन्द्र डेंगरे ने सुधेश गुप्ता, गोविंद गुप्ता ने मार्शल खिलाडिय़ों को बधाइयां दीं

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

shop