विनोद गायकवाड़ शब्द पॉवर आठनेर शासकीय महाविद्यालय आठनेर में जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
शासकीय महाविद्यालय आठनेर में जिला स्तरीय छात्रा खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिले से पांच महाविद्यालय के खिलाड़ी शामिल हुए जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का शुभारंभ आठनेर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप द्वारा रिबन काट कर आरंभ किया गया एवं
प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय आठनेर डॉक्टर सरोज पटील द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र का पूजन कर प्रतियोगिता आरंभ की गई इस खो खो प्रतियोगिता में जयंती हास्कर कॉलेज बैतूल, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कॉलेज आमला ,शासकीय महाविद्यालय मुलताई ,एवं शासकीय महाविद्यालय आठनेर ने भाग लिया था जिसमें आठनेर महाविद्यालय और भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय आमला की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें आठनेर महाविद्यालय ने विजय हासिल की एवं उपविजेता आमला महाविद्यालय रहा शासकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर सरोज पाटिल ने जिले भर के महाविद्यालय से आए क्रीड़ा अधिकारी और बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी
जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें नगर के जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार गण सहित जिले भर से आई टीमों के क्रीड़ा अधिकारी मौजूद थे इस कार्यक्रम में पूर्व जन भागीदारी अध्यक्ष मनोज जगताप ने खिलाड़ी छात्राओं का उत्साह वर्धन किया और कहां की जीत हार खेल भावना से खेला गया एक परिणाम मात्र है जीतने वाली टीम से हारने वाली टीम को सीख मिलती है वहीं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौड़ ने कहा की छात्राओं का इस तरह से खेलों के प्रति उत्साह हमारे जिले के लिए बड़ी बात है छात्राएं हमारे जिलों के नाम को खो खो जैसे खेलों में रोशन करें और प्रदेश और देश में इन बच्चों का नाम हो जन भागीदारी समिति सदस्य विजय गायकवाड़ ने भी सभी छात्राओं को बधाई दी एवं विजेता टीम को शुभकामनाएं दी
इस खो खो प्रतियोगिता कार्यक्रम में उपस्थित नगर अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप भूतपूर्व नगर अध्यक्ष सूरज राठौड़ मनोज जगताप उमेश बारस्कर योगेश जगताप विनोद गायकवाड पत्रकार विजय गायकवाड पत्रकार ऋषभ अवस्थी पत्रकार फारूक काजी एवं क्रीड़ा अधिकारी जगदीश वागड्रे आसिफ खान प्रो प्रमोद गायकवाड डॉ निर्मल बिस्वास डॉ गजानन ठाकरे डॉ सुरेन्द्र जितपुरे डॉ विनोद चौरसे हरिकिशन कोगे गोपाल उबनारे आशीष चौहान आशीष धोट अरुण दरवाई डॉ साधना ठाकुर डॉ वर्जीनिया दवंडे नीलप्रभा खांडवे क्रीड़ा अधिकारी ,सीमा अढलक सहित समस्त आठनेर महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे
© 2025 Shabdpower . All rights reserved. Developed By Customize Theme.