Our Visitor:

नैनपुर पुलिस की कार्यवाही यातायात नियम उल्लंघन पर 12 वाहन चालको पर 4800 रुपये का किया चालान

नैनपुर
सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से9399424203

– नैनपुर पुलिस की कार्यवाही यातायात नियम उल्लंघन पर 12 वाहन चालको पर 4800 रुपये का किया चालान

नैनपुर – पुलिस मुख्यालय के निर्देश अनुसार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्युदर को कम करने तथा आमजन को यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से विशेष यातायात अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार शाम 4.30 बजे से नैनपुर पुलिस द्वारा जिले की सीमा नैनपुर सिवनी मार्ग पर थावर नदी के पास के पास यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान संचालित किया गया। जिसके तहत बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालक, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चालक पर कार्यवाही की गई। जिसके तहत 12 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की गई एवं 4800 रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया और लोगों को समझाइस दी गई की यातायात नियमों का पालन करें। एवम सुरक्षित रहे।

shop