नरसिंहपुर, 25 अप्रैल 2026. राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा परीक्षा के सुचारु, पारदर्शी एवं आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के परीक्षा केंद्रों पर वीक्षकों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में प्राचार्य श्री जीएस पटेल, केंद्र पर्यवेक्षक डॉ. जितेंद्र महोबे एवं डॉ. अशोक उदेनिया ने वीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में केंद्राध्यक्ष प्राचार्य श्रीमती आशा नेमा, केंद्र पर्यवेक्षक प्रोफेसर डॉ. आलोक तिवारी एवं सहायक केंद्राध्यक्ष श्री हरिओम शर्मा ने आवश्यक विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उत्कृष्ट विद्यालय केंद्र पर सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. अशोक उदेनिया ने प्रशिक्षण के दौरान वीक्षकों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्ति तक की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही आयोग द्वारा जारी दिशा- निर्देशों, परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान परीक्षा से संबंधित वीक्षकों की शंकाओं का समाधान भी किया गया, ताकि आयोग की मंशानुसार परीक्षा को पूरी सुचिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जा सके। इस अवसर पर सभी नियुक्त वीक्षक मौजूद थे।
© 2025 Shabdpower . All rights reserved. Developed By Customize Theme.