नरसिंहपुर, 27 अप्रैल 2026. कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शानू चौधरी व श्री महेन्द्र पटेल और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने संबल 2.0 योजना एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समग्र ई-केवाईसी की प्रगति की भी समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं की समीक्षा के दौरान एएनसी एवं निक्षय पोषण अभियान की प्रगति पर चर्चा की। कलेक्टर ने निक्षय पोषण मित्र बनने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किए गए पंजीयन एवं जमा राशि की समीक्षा कर प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त की।
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही नल-जल योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने गेहूं उपार्जन, जर्जर भवनों की स्थिति एवं राशन वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए
© 2025 Shabdpower . All rights reserved. Developed By Customize Theme.