Our Visitor:

किसानों को उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी दे रहा कृषि रथ

विनोद गायकवाड़ शब्द पॉवर किसानों को उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी दे रहा कृषि रथ

आठनेर।आज दिनांक 20 /5 /2026 को विकास खंड आठनेर ग्राम पंचायत कावला , सातकुंड एवं गोंडी घोघरा में कृषि रथ कार्यक्रम में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग एवं उद्यान विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उन्नत कृषि की नवीन तकनीक से खेती में लाभ , खेती के साथ साथ अन्य गतिविधियों को सम्मिलित करने की सलाह दी गई साथ ही शासन द्वारा संचालित ई- विकास प्रणाली के लाभ और ई टोकन प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई फॉर्मर आई डी में शेष खसरा नंबर को जोड़ने की सलाह दी गई साथ प्राकृतिक खेती जैविक खेती को अपनाने से शुद्ध गुणवत्ता की उपज प्राप्त कर मिट्टी की उर्वरकता को बनाए रखना तथा दलहन, तिलहन फसल के विस्तार व उत्पादन एवं विपणन की जानकारी बताई गई।
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत निःशुल्क मिट्टी नमूने की जांच के अनुरूप उर्वरक उपयोग की जानकारी बताई गई साथ नरवाई प्रबंधन और उसके लाभों की जानकारी प्रदान कर नरवाई ना जलाने की अपिल की गई एवं किसानों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उचित उत्तर सलाह जानकारी प्रदान की गई।
कृषि रथ के साथ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी , पशु चिकित्सक, फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि एवं उन्नतशील कृषक किसानों को उन्नत विधियां, पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी देकर एवं किसानों की शंका का समाधान कर रहे है

shop