नरसिंहपुर, 23 मई 2026. कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जिले के गेहूं खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण कर उपार्जन कार्य में प्रभावी पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण सुनिश्चित करें। कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में राजस्व विभाग के अधिकारी लगातार खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
इसी क्रम में नायब तहसीलदार गोटेगांव श्री राजीव नेमा ने श्रीनगर स्थित डीएम वेयरहाउस, नायत तहसीलदार नरसिंहपुर- मुंगवानी श्रीमती अनु जैन ने के.जी.एन. वेयरहाउस, तहसीलदार गाडरवारा श्रीमती प्रियंका नेताम ने नागपाल, स्वामी एवं गुर्जर वेयरहाउस, तहसीलदार नरसिंहपुर श्री गौरीशंकर शर्मा ने अंश वेयरहाउस, तहसीलदार करेली श्री पारस मिश्रा ने रघुवंशी वेयरहाउस सुआतला और नायब तहसीलदार गोटेगांव श्री राजीव नेमा ने पद्मावती वेयरहाउस, सुकरी समिति लाठगांव का निरीक्षण किया। इसके अलावा जिले के अन्य राजस्व अधिकारियों ने भी विभिन्न गेहूं खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गेहूं उपार्जन केन्द्र की स्थिति, किसानों की गेहूं की तुलाई, खरीदी की प्रगति, स्लॉट बुकिंग, बारदानों की उपलब्धता, किसानों के लिए की गई समुचित व्यवस्थाएं आदि की जानकारी ली।
© 2025 Shabdpower . All rights reserved. Developed By Customize Theme.