Our Visitor:

शासकीय महाविद्यालय आठनेर में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ पर कार्यशाला आयोजित

विनोद गायकवाड़ शब्द पॉवर

आज दिनांक 25/05/2026 को शासकीय महाविद्यालय आठनेर में डाॅ सरोज पाटील प्राचार्य के मार्गदर्शन में शासन के निर्देशानुसार शीर्षक ‘‘जल गंगा संवर्धन अभियान’’ के अन्तर्गत गंगा दशमी पर्व के उपलक्ष्य में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के डाॅ निर्मल कुमार बिश्वास द्वारा जल स्त्रोतों के संरक्षण, पुर्नउद्धार और बावड़ियों जैसी प्राचीन जल संरचनाओं का पुर्नउद्धार व संरक्षण करना है जिसमें पुराने तालाबों का गहरीकरण, कुओं से गाद निकालना और बावड़ियों को अतिक्रमण से मुक्त बनाना।
इसी क्रम में डाॅ सुरेन्द्र जितपुरे ने भी रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, सोक पिट का निर्माण और स्टाप डैम का संधारण करने पर जोर दिया है। जिसमें जल स्त्रोतों के आसपास बड़े पैमाने पर पेड़ लगाना है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यक्रम अधिकारी प्रो. हरिकिशन कोगे, प्रो. माधुरी तुम्बेकर, डाॅ निलेश धुर्वे, प्रो प्रमोद गायकवाड़, डाॅ गजानंद ठाकरे, प्रो आशिष धोटे सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।

shop