नरसिंहपुर, 28 मई 2026. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नरसिंहपुर जिले के एनटीपीसी गाडरवारा में 5 या 6 जून 2026 को कार्यक्रम प्रस्तावित है। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने गुरूवार को उक्त कार्यक्रम की तैयारियों के लिए संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, एसडीएम गाडरवारा श्रीमती कलावती व्यारे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. मीणा ने प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम का सुचारू रूप से तैयारियों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड स्थल, कार्यक्रम स्थल और पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, हेलीपैड एवं सुरक्षा बेरीकेटिंग व्यवस्था, सत्कार व्यवस्था, परिवहन, पार्किंग, विद्युत, चिकित्सा व्यवस्था, फायर बिग्रेड, पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
© 2025 Shabdpower . All rights reserved. Developed By Customize Theme.