नरसिंहपुर, 28 मई 2026. सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरसिंहपुर के कला पथक दल के द्वारा गुरूवार को ग्राम जरजोला में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जन जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों को नशे की आदतों से दूर रहने और समाज में नशामुक्त वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया। नागरिकों को कार्यक्रम में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और रैली निकालकर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
© 2025 Shabdpower . All rights reserved. Developed By Customize Theme.