Our Visitor:

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने श्रीमती राजेश्वरी ठाकुर को सौंपा चैक

नरसिंहपुर, 30 जून 2026. मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राही को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को कलेक्टर चैंबर में नरसिंहपुर तहसील के ग्राम अगरिया निवासी श्रीमती राजेश्वरी ठाकुर को 4 लाख रुपये की सहायता राशि का चैक प्रदान किया।

      उल्लेखनीय है कि ग्राम अगरिया निवासी सिद्धार्थ पिता यशवंत ठाकुर की 12 अप्रैल 2025 को कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत मृतक के निकटतम वारसान के रूप में उनकी माता श्रीमती राजेश्वरी ठाकुर पति यशवंत ठाकुर को 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

shop