संचालक पंचायत राज श्री छोटे सिंह ने जनपद पंचायत चांवरपाठा में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता देने के लिए निर्देशित किया।
© 2025 Shabdpower . All rights reserved. Developed By Customize Theme.