Our Visitor:

विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति के साथ ही जिले में कृषक हितैषी नवाचारों की गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए

 कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कृषि विभाग व संबंद्ध विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति के साथ ही जिले में कृषक हितैषी नवाचार की गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए। धरती माता बचाओ अभियान का भी व्यापक प्रचार- प्रसार किया जाए। कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि विभाग एवं संबंद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) के अंतर्गत आत्मा गवर्निंग बोर्ड (जीबी) एवं जिला स्तरीय निगरानी समिति (डीएलएमसी) की बैठक भी आयोजित की गई।

      बैठक में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, सहकारिता विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, आत्मा, गन्ना, कृषि उपज मंडी, कृषि अभियांत्रिकी विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग, रेशम विभाग, मत्स्य पालन विभाग, मार्कफेड सहित अन्य विभागों के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

      कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कृषि विभाग के अंतर्गत ई- विकास प्रणाली (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) अंतर्गत व्यवस्थित वितरण तथा सिंचाई यंत्रों का प्रचार- प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आदान गुणनियंत्रण अंतर्गत अमानक नमूनों एवं अनियमितताओं पर सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले के किसानों को प्रोत्साहित कर फसल अवशेष प्रबंधन अंतर्गत बेलर एवं सुपरसीडर के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। इसके तहत नरसिंहपुर व करेली विकासखंडों में उन्नत कृषि बेलर का प्रदर्शन कर किसानों को इसके उपयोग के लिए जागरूक किया जाए। पराली जलाने की घटनाओं पर पंचनामा, नोटिस, अर्थदंड व एफआईआर की कार्यवाही की जाए। कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर मैदानी स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रतिदिन गन्ना किसानों के भुगतान व शेष राशि की रिपोटिंग करने के निर्देश दिए।

      कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सहकारिता विभाग के अंतर्गत सहकारी समितियों में उर्वरकों के भंडारण व वितरण, बी-पेक्स, पुर्नगठन, ऋण वसूली आदि के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने उद्यानिकी विभाग को निर्देशित किया कि विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें। लक्ष्यों के अतिरिक्त उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित किया जाए।

      कलेक्टर श्रीमती सिंह ने पशुपालन विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि गौशाला के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रगति लाएं। साथ ही गौ सेवा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। हर विकासखंड से अच्छी गौशाला का चयन किया जावे। दो गौशालाओं को बीआरसी केन्द्र बनाने की कार्यवाही की जावे। पशु पालन विभाग की हितग्राही मूलक योजनाओं का व्यापक प्रचार- प्रसार कर लक्ष्यों को शतप्रतिशत पूर्ण किया जाए।

      बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने मत्स्यपालन विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि केसीसी, बायोफ्लॉक एवं पोंड बायोफ्लॉक के लक्ष्यों की पूर्ति की जाए। रेशम विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि पावरलूम पर कार्य किया जाए, टसर एवं मलबरी के कार्यों में प्रगति लाई जाए

shop