कलेक्टर ने नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को लगातार जारी रखने और स्वच्छ एवं व्यवस्थित नगरीय क्षेत्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों में कैम्प आयोजित कर प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पात्र श्रमिकों का पंजीयन कराने के निर्देश भी दिए, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजना से जुड़कर इसका लाभ प्राप्त कर सकें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।
© 2025 Shabdpower . All rights reserved. Developed By Customize Theme.