Our Visitor:

शासकीय विद्यालय एनकेजे में विद्यार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण

शब्द पावर न्यूज कटनी

कटनी। ईएफए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एनकेजे, में व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आर.के. चक्रवर्ती एवं श्रीमती रजनी सोनी द्वारा किया गया। 20 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थियों को एक्सेल, रिज्यूमे तैयार करना, इलेक्ट्रिकल वर्क, ऑनलाइन कार्य प्रणाली सहित अन्य व्यावसायिक विषयों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना रहा। प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों को रोजगारोन्मुखी कौशल सीखने का अवसर मिला, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें

shop