Our Visitor:

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की बैठक ली

नरसिंहपुर, 26 अप्रैल 2026. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जिला मुख्यालय में आगामी 30 अप्रैल को नरसिंह प्रकटोत्सव कार्यक्रम सहित अन्य प्रस्तावित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए, उनका आगमन प्रस्तावित है। जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने रविवार को नरसिंह मंदिर प्रांगण में तैयारियों के संबंध में बैठक ली।

      बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हैलीपेड स्थल, सुरक्षा, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में मंचीय व्यवस्था, नागरिकों के लिए आवागमन एवं बैठक व्यवस्था, शोभायात्रा व कलश यात्रा की व्यवस्था, मिष्ठान का वितरण, महाआरती एवं पूजन व्यवस्था, मंदिर की सजावट, पुष्प-गुच्छ की व्यवस्था, साफ-सफाई, जल संरक्षण एवं तालाब का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए।

      बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, श्री रामसनेही पाठक, सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, श्री सुनील कोठारी, श्री अभितेन्द्र नारोलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद थे।

shop