Our Visitor:

संभागीय प्रेक्षक डॉ. अशोक कुमार भार्गव (आईएएस) ने राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया

      संभागीय प्रेक्षक डॉ. भार्गव ने राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए परीक्षा में नियुक्त अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी अधिकारी श्रीमती देवंती परते, एसडीएम श्री मणिन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शानू चौधरी, सीएमओ नगर पालिका श्री नीलम चौहान सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

1824 परीक्षार्थी होंगे शामिल

      निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में बनाए गए परीक्षा केन्द्र शासकीय श्याम सुंदर नारायण मुशरान महिला कॉलेज नरसिंहपुर में 450, शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर में 500, शासकीय उत्कृष्ट उच्च. माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर में 500 और शासकीय पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में 374 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस प्रकार नरसिंहपुर के 4 परीक्षा केन्द्रों में कुल 1824 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा केन्द्रों में रहेगी निगरानी

      संभागीय पर्यवेक्षक डॉ. अशोक भार्गव ने राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा की परीक्षा को सुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए आयोग द्वारा जारी नवीन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करने को कहा। जिसके तहत परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी सर्विलांस, बायोमेट्रिक फ्रिक्सिंग एवं बीओआईपी की व्यवस्था लागू की गई है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत समस्त परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थी को परीक्षा के 90 मिनिट पूर्व अनिवार्य रूप से प्रवेश दिया जाना है। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की त्रि-स्तरीय जांच की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वार पर अनुमत एवं वर्जित वस्तुओं की जानकारी चस्पा करना अनिवार्य होगा। उन्होंने निर्देशित किया कि राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से कराना सुनिश्चित करें। परीक्षा केन्द्रों में आने वाले परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाएगी, जिससे परीक्षार्थी वर्जित वस्तुएं लेकर प्रवेश न कर सकें। परीक्षार्थियों की जांच दोनों सत्रों में नियमित रूप से की जाएगी। पुरूष परीक्षार्थियों की जांच पुरूष वीक्षकों और महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला वीक्षक द्वारा केबीन में की जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर परीक्षार्थियों के लिए विकल्प होगा कि वह अपनी फ्रिस्किंग पुरूष अथवा महिला कर्मचारी से करवाना चाहते हैं।

परीक्षा कक्ष में वर्जित वस्तुएं

      राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थी के लिए स्टेशनरी संबंधी सामग्री जैसे पेंसिल, रबर (इरेजर), व्हाइटनर, स्केल, बैग्स, पठन सामग्री, आई.टी. गैजेट्स व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, पेनड्राइव, कैल्कुलेटर, ब्लूटूथ, हैंडफी, डिजिटल घड़ी, स्मार्ट घड़ी, एनालॉग घड़ी, कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या कोई ऐसा उपकरण जो संचार उपकरण के रूप में उपयोग किए जाते हैं, वर्जित रहेंगे। इसी तरह एसेसरीज जैसे- बालो को बांधने वाला क्लचर, वक्कल, हाथ के बैंड/ हाथ में पहने जाने वाले मैटेलिक बैंड/ चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बैल्ट, कफलींक, धूप के चश्मा, पर्स/वॉलेट, टोपी और अन्य वस्तुएं जैसे चाबी, लाइटर्स/ माचिस बॉक्स, किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, शार्पनर, ब्लेड तथा अन्य कोई कीमती सामान साथ ही जूते-मोजे पहनकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित रहेगा।

परीक्षा के समय अनुमत वस्तुएं

      राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षार्थी के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थी अपने साथ ई-प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र, गोले बनाने के लिए निर्धारित स्याही का पेन, स्वयं का फोटो (यदि आवश्यक हो), पानी की पारदर्शी बॉटल, दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए 3 आवश्यक सामग्री और अन्य कोई सामग्री जो ई-प्रवेश पत्र में निर्दिष्ट हो, साथ में लेकर आ सकते हैं। हिजाब, पगड़ी, पल्ला, हाथ में बंधे धागे/बंधक (कलावा) व ताबीज तथा अन्य धार्मिक मान्यता की वस्तुओं का सूक्ष्मता से परीक्षण किया जाए। किसी भी परिस्थिति में धार्मिक/सामाजिक प्रतीकों को काटने-फाड़ने या बलपूर्वक हटाने की अनुमति नहीं रहेगी

नरसिंहपुर, 24 अप्रैल 2026. संभागीय प्रेक्षक डॉ. अशोक कुमार भार्गव (आईएएस) ने शुक्रवार को मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए नरसिंहपुर जिले में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिले में राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा की परीक्षा के लिए शासकीय श्याम सुंदर नारायण मुशरान महिला कॉलेज नरसिंहपुर, शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर, शासकीय उत्कृष्ट उच्च. माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर और शासकीय पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों के लिए वाहन पार्किंग स्थल, बैरीकेट्स, सुरक्षा व्यवस्था, बायोमेट्रिक, साफ-सफाई, फ्रिस्किंग, बीओआईपी व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, विद्युत एवं जनरेटर की व्यवस्था, पंखे, टायलेट की व्यवस्था, पुलिस कंट्रोल रूम, चिकित्सा सुविधा इत्यादि व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 तक और दोपहर 2:15 से सायं 4:15 तक दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। जिले में इस परीक्षा में 1824 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

      संभागीय प्रेक्षक डॉ. भार्गव ने राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए परीक्षा में नियुक्त अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी अधिकारी श्रीमती देवंती परते, एसडीएम श्री मणिन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शानू चौधरी, सीएमओ नगर पालिका श्री नीलम चौहान सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

1824 परीक्षार्थी होंगे शामिल

      निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में बनाए गए परीक्षा केन्द्र शासकीय श्याम सुंदर नारायण मुशरान महिला कॉलेज नरसिंहपुर में 450, शासकीय एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर में 500, शासकीय उत्कृष्ट उच्च. माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर में 500 और शासकीय पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में 374 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस प्रकार नरसिंहपुर के 4 परीक्षा केन्द्रों में कुल 1824 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा केन्द्रों में रहेगी निगरानी

      संभागीय पर्यवेक्षक डॉ. अशोक भार्गव ने राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा की परीक्षा को सुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए आयोग द्वारा जारी नवीन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करने को कहा। जिसके तहत परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी सर्विलांस, बायोमेट्रिक फ्रिक्सिंग एवं बीओआईपी की व्यवस्था लागू की गई है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत समस्त परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थी को परीक्षा के 90 मिनिट पूर्व अनिवार्य रूप से प्रवेश दिया जाना है। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की त्रि-स्तरीय जांच की जाएगी। परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वार पर अनुमत एवं वर्जित वस्तुओं की जानकारी चस्पा करना अनिवार्य होगा। उन्होंने निर्देशित किया कि राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा का संचालन सुचारू रूप से कराना सुनिश्चित करें। परीक्षा केन्द्रों में आने वाले परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाएगी, जिससे परीक्षार्थी वर्जित वस्तुएं लेकर प्रवेश न कर सकें। परीक्षार्थियों की जांच दोनों सत्रों में नियमित रूप से की जाएगी। पुरूष परीक्षार्थियों की जांच पुरूष वीक्षकों और महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला वीक्षक द्वारा केबीन में की जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर परीक्षार्थियों के लिए विकल्प होगा कि वह अपनी फ्रिस्किंग पुरूष अथवा महिला कर्मचारी से करवाना चाहते हैं।

परीक्षा कक्ष में वर्जित वस्तुएं

      राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थी के लिए स्टेशनरी संबंधी सामग्री जैसे पेंसिल, रबर (इरेजर), व्हाइटनर, स्केल, बैग्स, पठन सामग्री, आई.टी. गैजेट्स व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, पेनड्राइव, कैल्कुलेटर, ब्लूटूथ, हैंडफी, डिजिटल घड़ी, स्मार्ट घड़ी, एनालॉग घड़ी, कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या कोई ऐसा उपकरण जो संचार उपकरण के रूप में उपयोग किए जाते हैं, वर्जित रहेंगे। इसी तरह एसेसरीज जैसे- बालो को बांधने वाला क्लचर, वक्कल, हाथ के बैंड/ हाथ में पहने जाने वाले मैटेलिक बैंड/ चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बैल्ट, कफलींक, धूप के चश्मा, पर्स/वॉलेट, टोपी और अन्य वस्तुएं जैसे चाबी, लाइटर्स/ माचिस बॉक्स, किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, शार्पनर, ब्लेड तथा अन्य कोई कीमती सामान साथ ही जूते-मोजे पहनकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित रहेगा।

परीक्षा के समय अनुमत वस्तुएं

      राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षार्थी के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थी अपने साथ ई-प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र, गोले बनाने के लिए निर्धारित स्याही का पेन, स्वयं का फोटो (यदि आवश्यक हो), पानी की पारदर्शी बॉटल, दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए 3 आवश्यक सामग्री और अन्य कोई सामग्री जो ई-प्रवेश पत्र में निर्दिष्ट हो, साथ में लेकर आ सकते हैं। हिजाब, पगड़ी, पल्ला, हाथ में बंधे धागे/बंधक (कलावा) व ताबीज तथा अन्य धार्मिक मान्यता की वस्तुओं का सूक्ष्मता से परीक्षण किया जाए। किसी भी परिस्थिति में धार्मिक/सामाजिक प्रतीकों को काटने-फाड़ने या बलपूर्वक हटाने की अनुमति नहीं रहेगी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

shop