Our Visitor:

मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 14 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

नरसिंहपुर, 13 अप्रैल 2026. प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल सोमवार 13 अप्रैल को रात्रि 8 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 11 बजे सर्किट हाउस नरसिंहपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल के 14 अप्रैल के कार्यक्रम

      मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल मंगलवार 14 अप्रैल को प्रात: 11:40 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर प्रात: 11:50 बजे इतवारा बाजार मेन रोड में आकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। आप दोपहर 12 बजे इतवारा बाजार से प्रस्थान कर दोपहर 12:10 बजे जिला अस्पताल के सामने डॉ. कॉलोनी में नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के अंतर्गत पीड़ित महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर का लोकार्पण करेंगे। मंत्री श्री पटेल दोपहर 12:40 बजे डॉ. कॉलोनी से प्रस्थान कर दोपहर 12:50 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर आकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आप दोपहर 1:30 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1:40 बजे सर्किट हाउस नरसिंहपुर आएंगे।  मंत्री श्री पटेल दोपहर 2:45 बजे सर्किट हाउस नरसिंहपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2:55 बजे तुलसी मानस भवन सदर मढ़िया नरसिंहपुर आएंगे। आप श्री संत शिरोमणी सेन जी महाराज की 726 वीं सेन जयंती समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात अपरान्ह 3:10 बजे तुलसी मानस भवन से प्रस्थान कर अपरान्ह 3:20 बजे ग्राम खेरी चावरा विद्यापीठ के सामने श्री बृजेश पटेल जी के निवास आएंगे। तदुपरांत मंत्री श्री पटेल अपरान्ह 3:40 बजे ग्राम खेरी से प्रस्थान करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

shop