Our Visitor:

नयाखेड़ा में शिक्षकों को स्मृति भेंट, विद्यार्थियों को बांटी टॉफियां

       एकीकृत शासकीय हाई स्कूल नयाखेड़ा-गरगटा में प्राचार्य श्रीमती विनीता पांडे एवं शाला परिवार की उपस्थिति में शिक्षक दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। प्राचार्य श्रीमती पांडे ने सभी शिक्षकों को स्मृति भेंट एवं श्रीफल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को टॉफियों का वितरण भी किया गया।

       तीनों विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों ने यह संदेश दिया कि गुरु का सम्मान केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कार, संस्कृति और जीवन मूल्यों की महत्वपूर्ण परंपरा है। विद्यार्थियों द्वारा गुरुजनों के प्रति व्यक्त श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता ने शिक्षक दिवस के आयोजनों को भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी बना दिया।

shop