प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण कर बाबा साहब की विरासत आगे बढ़ा रही भाजपा
डॉ. मोहन यादव
समरसता, समानता और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं डॉ. भीमराव अंबेडकर
श्री हेमंत खण्डेलवाल भोपाल/बैतूल, 14/04/2026। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल में माल्यार्पण कर किया नमन। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी पुष्पाजंली अर्पित की। इसी तरह पूरे प्रदेश भर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सेवा कार्यों के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाबा साहब को नमन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती एक अत्यंत सुखद और प्रेरणादायक अवसर है। बाबा साहब ने महिलाओं को शिक्षा और अधिकार देकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए। बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलकर उनकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आने वाली 16 अप्रैल से संसद में लगातार तीन दिन तक चर्चा कर उसे पारित किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता, समानता और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। सामाजिक उत्थान एवं समावेशी विकास की दिशा में डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार सदैव प्रेरणा देते हैं। उनके सिद्धांत समाज में समानता, न्याय और समरसता का संदेश फैलाते हैं। बाबा साहब ने आजादी को स्थायी और अमर बना दिया – डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने लोकतंत्र को मजबूत आधार देने के लिए संविधान का निर्माण कर देश की आजादी को स्थायी और अमर बनाने का कार्य किया। बाबा साहब ने समाज में व्याप्त विसंगतियों और भेदभाव को दूर करने के लिए जीवनभर संघर्ष किया और सामाजिक समरसता को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. भीमराव अंबेडकर महिलाओं को शिक्षा और अधिकार देकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए बाबा साहब की जयंती सिर्फ 14 अप्रैल तक सीमित नहीं रहती बल्कि, यह देश और प्रदेश के कार्यक्रमों में शामिल है और बूथ-बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाते हैं। डॉ. अंबेडकर ने देश की एकता-अखंडता के लिए काम करते हुए संविधान के माध्यम से देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने 20वीं शताब्दी में ऐसे अनेकों उल्लेखनीय कार्य किए, जिनसे 1000 वर्ष की गुलामी की विसंगतियां दूर हुईं। इन्हीं के आधार पर आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बना है। बाबा साहब अंबेडकर के विचार हमें हमेशा प्रेरित करते हैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बना है। डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन के योगदान बहुआयामी हैं, उन्हें भारत में भविष्य की चुनौतियों का आभास हो गया था। उनका जीवन बहुत कठिनाई के साथ बीता था, लेकिन वे ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने स्वयं के संघर्ष से सीख ली और अपने जैसे दूसरे लोगों की मदद की। बाबा साहब के जीवन से यह प्रेरणा मिलती है कि व्यक्ति के जीवन में शिक्षा में कभी कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। बाबा साहब द्वारा समाज के बंधुत्व और उत्थान के लिए किए गए कार्य भूतो न भविष्यति हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समूचे समाज को आरक्षण जैसी व्यवस्था प्रदान की। आज अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति सहित हर वर्ग को साक्षरता का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने डॉ. अंबेडकर से जुड़े सभी स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का कार्य किया है। महू स्थित बाबा साहब की जन्मभूमि को तीर्थ के रूप में विकसित करने में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार का महत्वपूर्ण योगदान है। बाबा साहब अंबेडकर के विचार और उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे। बाबा साहब की दूरदर्शी सोच राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की ऊर्जा देती है-श्री हेमंत खण्डेलवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की दूरदर्शी सोच हर नागरिक को आगे बढ़ने, सशक्त बनने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की ऊर्जा देती है। उनके आदर्शों पर चलकर हम एक सशक्त समतामूलक और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं। सामाजिक उत्थान और समावेशी विकास की दिशा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार निरंतर सकारात्मक प्रेरणा प्रदान करते हैं। उनके सिद्धांत समाज में समानता, न्याय और समरसता की मजबूत नींव स्थापित करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति की और अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में विकास और सुशासन को नई दिशा दे रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों से समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहा हैं। यह कार्य डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बोर्ड बोर्ड ऑफिस स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, श्रीमती कृष्णा गौर, श्री दिलीप अहिरवार, पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री अंशुल तिवारी, श्री पवन दुबे, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी उपस्थित रहे। बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पंवार सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री कल्पेश ठाकुर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।