नरसिंहपुर,. जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले के प्रत्येक ग्राम में कंटूर ट्रेंच निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जिससे वर्षा जल की प्रत्येक बूंद को रोककर सहेजा जा सके। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश द्वारा जनपद पंचायत गोटेगांव की ग्राम पंचायत बेलखेड़ी शेढ़ में गौशाला के समीप ढलान युक्त स्थल का निरीक्षण कर कंटूर ट्रेंच निर्माण करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, तकनीकी दल, पंचायत पदाधिकारियों एवं जनसहयोग से 1200 कंटूर ट्रेंच का निर्माण किया गया। इन ट्रेंच के माध्यम से वर्षा जल को संरक्षित करने में सहायता मिलेगी। वर्षा जल को व्यर्थ बहने से रोककर उसे जमीन के अंदर समाहित किया जा सकेगा। कंटूर ट्रेंच के माध्यम से वर्षा जल धीरे-धीरे जमीन में समाहित होकर भू-जल स्तर को बढ़ाने में सहायक होगा। जल प्रवाह की गति कम होने से मिट्टी का कटाव रुकेगा। मिट्टी में नमी बनी रहेगी, जिससे पौधारोपण एवं वन संवर्धन को प्रोत्साहन मिलेगा।
© 2025 Shabdpower . All rights reserved. Developed By Customize Theme.