आम नागरिकों से डिजिटल सहभागिता की अपील
नरसिंहपुर, 16 अप्रैल 2026. भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, गोटेगांव विधायक श्री महेन्द्र नागेश, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह व श्री रामसनेही पाठक ने जनगणना पोर्टल के माध्यम से अपनी स्व-गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया। उन्होंने बताया कि आम नागरिक भी जनगणना के आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर लॉगिन कर सरल प्रश्नों के उत्तर देकर आसानी से स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इसे एक सरल, पारदर्शी और समय बचाने वाली डिजिटल सुविधा बताया।
जनगणना 2027 के तहत आगामी एक मई से 30 मई 2026 के मध्य मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य किया जाएगा। इसके पूर्व चरण में भारत सरकार द्वारा 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना के लिए विशेष पोर्टल की व्यवस्था की गई है, जिससे नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इस दौरान सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिकतम उपयोग करें और राष्ट्रहित के इस महत्वपूर्ण कार्य में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में सटीक और समयबद्ध जानकारी देना हर नागरिक का दायित्व है, जिससे योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलती है।
© 2025 Shabdpower . All rights reserved. Developed By Customize Theme.