Our Visitor:

किसानो की समस्याओं को लेकर नए कलेक्टर से मिले जनप्रति निधिगण

“बैतूल :” नवनवागत कलेक्टर श्री डॉ सौरभ संजय साणवने से जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे किसान मोर्चा के महामंत्री पर्वतराव धोटे किसानों के प्रतिनिधि मंडल के साथ ही बोरगांव जीन समिति व अन्य समिति में किसानों को गेहूं खरीदी में सिलेट से परेशानी व युरीया डीएपी खाद पर्याप्त न मिलने की समस्याओं को लेकर आज जिला कलेक्टर से मिले, जहां जिला पंचायत सीईओ श्री अक्षत जैन भी उपस्थित थे। जिला कलेक्टर ने कहा कि मैं किसानों के प्रति चिंतित हूं और यह समस्या जो आ रही है इसका शीघ्र निराकरण करूंगा। चुकी किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ ही साथ क्षेत्र के किसान उक्त समस्याओं को लेकर परेशान है, इस संबंध में किसान मोर्चा के महामंत्री पर्वतराव धोटे ने कहा कि उनके क्षेत्र में कुछ किसान परिवारों में बेटियों की शादी है और किसान का गेहूं न बिकना एक बड़ी समस्या का विषय बन चुका है। ग्रामीण किसानों ने कलेक्टर से कहा कि शिघ इसका निराकरण कर किसानों को राहत प्रदान करें, तथा पर्याप्त मात्रा में किसानों को खाद उपलब्ध कराया जाए। प्रतिनिधि मंडल में किसान प्रताप यादव, सुनील नाहारिया, नामदेव पटेल, लीलाधर उघड़े, विजय बारस्कर, लीलाधर देशमुख, दिनेश देशमुख, भगवान चढ़ोकार, उमराव चढ़ोकार, नरेन्द्र पडोले एवं अन्य किसानों ने अपनी समस्या लिखित रूप में कलेक्टर को सौंपकर अवगत कराया गया।

जाकीर की रिपोर्ट”

shop