Our Visitor:

नैनपुर एसडीएम ने दिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश

ग्रीष्मआगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान क्षेत्र में पेयजल की संभावित समस्या से निपटने और जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी नैनपुर, श्री आशुतोष ठाकुर द्वारा विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार को संपन्न हुई इस बैठक में जल आपूर्ति से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

​एसडीएम नैनपुर श्री ठाकुर ने संपूर्ण अनुभाग में पेयजल उपलब्धता की स्थिति का गहन मूल्यांकन करते हुए ग्रामों को रेड, येलो और ग्रीन जोन में वर्गीकृत करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जनपद स्तर पर एक पेयजल कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि ग्रामीण अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें।

​ एसडीएम नैनपुर श्री ठाकुर ने रेड जोन के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में पेयजल आपूर्ति के लिए पूर्व से ही वैकल्पिक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। ​समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत नैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद मरावी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री एवं उपयंत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा ग्राम पंचायतों के सचिव उपस्थित रहे।कालीन पेयजल व्यवस्था की समीक्षा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

shop