ग्राम पाठा में रात्रिकालीन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया संवाद
नरसिंहपुर, 28 अप्रैल 2026. कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने सोमवार की रात्रि को विकासखंड नरसिंहपुर के ग्राम पंचायत मुंगवानी, ग्राम पटनिया, ग्राम डुडवारा व पाठा का भ्रमण किया। ग्राम पाठा में रात्रिकालीन चौपाल लगाकर ग्रामवासियों से संवाद किया और योजनाओं की जानकारी ली।
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने ग्राम पंचायत मुंगवानी के पटनिया ग्राम में गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्राम डुडवारा के लवेरी ग्राम में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बनाए जा रहे कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम डुडवारा क्षेत्र में नाला से गाद निकासी कार्यों का भी अवलोकन किया। साथ ही ग्राम पंचायत पाठा में भी कंटूर ट्रेंच एवं गौशाला का निरीक्षण किया गया।
भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही रेनवाटर हार्वेस्टिंग संरचना का अवलोकन कर जल संरक्षण के कार्यों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। ग्राम पाठा में रात्रिकालीन चौपाल कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणजन मौजूद थे।
© 2025 Shabdpower . All rights reserved. Developed By Customize Theme.