Our Visitor:

आई. टी. सैल का राष्ट्रीय अधिवेशन पूरी उड़ीसा में हुआ

मंच का संचालन गुजरात प्रदेश आई. टी. सैल के प्रदेश अध्यक्ष हितेश गिरि गोस्वामी ने किया

उड़ीसा में हुआ स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज का स्वागत ( आई. टी. सैल के राष्ट्रीय अधिवेशन में पूरी पहुंचे स्वामी स्वदेशानंद ) नरेन्द्र मोदी विचार मंच आई.टी.सैल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा जगदीश रावल के मार्गदर्शन में तथा उड़ीसा आई.टी.सैल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक महापात्रा के नेतृत्व में तथा समाज सेवी एवं जी.एस.टी.कमिश्नर श्रीमती कानन नायक के मुख्य आतिथ्य में तथा नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य की अध्यक्षता में एवं अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के प्रमुख आतिथ्य में वीरप्रतापपुर वात्सल्य धाम में आई. टी. सैल का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ। जिसमे देश भर के पदाधिकारी उपस्थित हुए। सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा भगवान जगन्नाथ जी के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के पश्चात राष्ट्रगान किया गया। सभी मंचाशीन अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। अधिवेशन में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज का मंच पर मोमेंटो भेट कर तथा पुष्प हार पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि 2030 के पूर्व 25 करोड़ सदस्य देश और विदेश में बनाकर हम संगठन के लक्ष्य को पूरा करेगें। जिसके लिए भारत, नेपाल, भूटान, इंडोनेशिया, अमेरिका, दुबई, श्रीलंका, आदि देशों में संगठन का जोरो से कार्य चल रहा है। स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि नेपाल दिसम्बर 2026 को हिन्दू राष्ट्र बन जायेगा। और भारत 2027 में हिन्दू राष्ट्र बनेगा। भारत को अखण्ड भारत बनाने के लिए नेपाल और भारत का हिंदू राष्ट्र बनना जरूरी है। आपने कहा कि भारत की उन्नति प्रगति, और शक्तिशाली बनाने के लिए हम 2029 में दो सौ सन्तों को संसद में पहुंचाकर सन्त संसद की स्थापना करेगें। सभा को आई . टी.सैल की अध्यक्ष श्रीमती रेखा जगदीश रावल ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन है तो हम सभी आज एक साथ यहाँ पर उपस्थित हुए हैं। हम सभी को संगठन को सर्वोपरि मानते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रतिदिन कम से कम तीन घंटे का समय देना चाहिए। सभा को प्रमुख रूप से नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य, आई.टी.सैल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती डॉ.रेखा जगदीश रावल, डॉ.राकेश मिश्रा, डॉ. उमेश कनौजिया, डॉ. अमरनाथ सोनी, डॉ. अनिरुद्ध मिश्रा, डॉ मोहन मुरलीवाला, उड़ीसा के प्रदेश अध्यक्ष महापात्रा जी, राष्ट्रीय सचिव दिलीप भगत, प्रदेश की उपाध्यक्ष श्रीमती रोजीना साहू एवं अन्य पदाधिकारी ने संबोधित किया। मंच का संचालन गुजरात प्रदेश आई. टी. सैल के प्रदेश अध्यक्ष हितेश गिरि गोस्वामी ने किया। आभार व्यक्त आई. टी. सैल पूरी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने किया

shop