Our Visitor:

महू में राज्य स्तरीय जूनियर गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट में नरसिंहपुर की पांच महिला रेफरी दिखाएंगी प्रतिभा

नरसिंहपुर, 31 अगस्त 2026. जिले की महिला खिलाड़ियों ने फुटबॉल के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नरसिंहपुर की पांच महिला रेफरी इंदौर के महू में 31 अगस्त से सितंबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर गर्ल्स अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट में मैच अधिकारियों के रूप में अपनी प्रतिभा और दक्षता का प्रदर्शन करेंगी।

      महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री अर्पित सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता में करुणा मिश्रावंदना यादवमुस्कान जाटवराजनी हरिजन एवं अनीता वंशकार रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। पांचों महिला रेफरी विश्वविद्यालय स्तर पर महाविद्यालय एवं जिले का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं।

      इस प्रतियोगिता में मुस्कान जाटवअनीता वंशकार एवं राजनी हरिजन विशेष रूप से एग्जामिनी के रूप में शामिल होंगी। तीनों महिला रेफरी रेफरिंग के प्रैक्टिकल एग्जाम में हिस्सा लेंगी और मैदान पर अपने रेफरिंग कौशल, नियमों की समझ तथा निर्णय क्षमता का प्रदर्शन करेंगी। प्रैक्टिकल परीक्षा में सफल होने पर उन्हें रेफरी के रूप में आधिकारिक नंबर प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जो उनके रेफरिंग करियर में महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

वहीं करुणा मिश्रा एवं वंदना यादव प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अनुभव और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नरसिंहपुर की पांच महिला रेफरियों की भागीदारी जिले के खेल जगत के लिए गौरव का विषय है। इससे जिले में महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ-साथ महिला मैच अधिकारियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

      पांच दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुश्ताक कुरैशी मैच कमिश्नर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। नरसिंहपुर की महिला रेफरियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.बी. सिंह एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी है।

shop