विकासखंड चीचली के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में भी ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा रैलियां निकालीं। इनमें शासकीय प्राथमिक शाला गांधी टोला रायपुर, ईपीईएस हीरापुर, प्राथमिक शाला रहमा, जीएमएस देवरी, एकीकृत माध्यमिक शाला खमरिया, शासकीय हाईस्कूल अमाडा, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पचामा, शासकीय माध्यमिक शाला पचामा, शासकीय प्राथमिक शाला गांगई, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली, कन्या माध्यमिक शाला चीचली, शासकीय प्राथमिक शाला हथनापुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करपगांव, एकीकृत माध्यमिक शाला करपगांव, जीपीएस कच्छपुरा टोला, एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला खंचारी एवं शासकीय प्राथमिक शाला धमेटा के विद्यार्थी शामिल रहे।
विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष के साथ रैलियां निकालीं। रैलियों के माध्यम से ग्रामीणों और नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।
विद्यालयों में आयोजित इन गतिविधियों से बच्चों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और देश के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करने का सकारात्मक संदेश मिला। नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर किशोर विद्यार्थियों तक सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया।
© 2025 Shabdpower . All rights reserved. Developed By Customize Theme.