Our Visitor:

शासकीय महाविद्यालय आठनेर में ‘हर घर तिरंगा अभियान एवं वन्दे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

विनोद गायकवाड़ शब्द पॉवर शासकीय महाविद्यालय की रासेयो की संयुक्त इकाई द्वारा 9 अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ सरोज पाटील के मार्गदर्शन में रासेयो महिला इकाई प्रभारी डाॅ साधना ठाकुर और रासेयो पुरूष इकाई प्रभारी डाॅ विकेश कुमार सिंह के सहयोग से हर घर तिरंगा और वन्दे मातरम विषय पर प्रश्नोत्तरी, तिरंगा राखी, तिरंगा पोस्टर प्रतियोगिता, देश भक्ति गीत, तिरंगा रैली, मानव श्रृंखला एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया इस दौरान महाविद्यालय में जश्न का माहौल रहा। यह सभी कार्यक्रम डाॅ वर्जिनिया दवंडे, प्रो माधुरी तुम्बेकर, डाॅ निर्मल बिष्वास, डाॅ गजानंद ठाकरे, डाॅ निलेश धुर्वे, श्री पिनहास दास वाड़िवा, प्रो आशीष धोटे, खुशबू उबनारे, मिताली बारमासे, पुष्पा यादव, मीन यादव, गौतम उबनारे, नितेश बारमासे आदि के सहयोग से सम्पन्न हुआ। साथ ही साथ वरिष्ठ स्वयं सेवक दीपक योगी, सरोज धुर्वे का विशेष सहयोग रहा। सभी कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

shop