Our Visitor:

डॉ. अंबेडकर जयंती पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नरसिंहपुर, 15 अप्रैल 2026. डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया व उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर, विधायक तेंदूखेड़ा श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह व अन्य गणमान्य नागरिकों ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के प्रांगण में पौधारोपण किया। इस अवसर पर अतिथियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आव्हान किया।

shop